बोकारो

आगामी 16 सितंबर को बगदा में आयोजित होगा विराट करम आखड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

कसमार के बगदा स्थित तपोभूमि में बैठक कर कार्यक्रम को भव्य रूप देने कला संस्कृति व लोक कला के संरक्षण का निर्णय लिए गए।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कसमार प्रखंड के बगदा खुंटाटांड स्थित तपोभूमि परिसर में आज शुक्रवार को तुलसी महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में करम पर्व के अवसर पर वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 16 सितंबर 2026 दिन बुधवार को सुबह 11बजे से शाम 5 बजे तक विराट करम आखडा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाए। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। करम पर्व पर सांस्कृतिक परंपरा आखडा संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले करम आखडा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने तथा कार्यक्रम की अधिक से अधिक प्रचार प्रचार का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से शुकदेव राम, चांदमुख महतो ,कृष्ण किशोर नायक, मनु महतो, नीरज कुमार भट्टाचार्य, फागू महतो,शैलेंद्र कुमार, संदीप महतो, रंजीत महतो ,दिलीप महतो सहित दर्जन लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button