बोकारो

शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झामुमो प्रखंड कार्यालय नावाडीह में सोमवार को शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में संपन्न शोकसभा में केंद्रीय कमेटी के सदस्य जयनारायण महतो सहित जिला, प्रखंड व पंचायत स्तरीय नेता व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौनव्रत रखा और स्व सोनू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। जय नारायण महतो ने कहा कि गिरिडीह जिला में झामुमो संगठन को मजबूत बनाने में स्व. सोनू जी अहम भूमिका निभाते हुए विकास कार्यों के क्रियान्वयन में भी भरपूर सहयोग किये। मंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किये। उनके निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है।मौके पर प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो, मुखिया देवेंद्र कुमार महतो, पंसस निर्मल महतो , जयनाथ रजक,मुरली सिंह, अमरूल्लाह अंसारी, गौतम मुंडा, जयलाल महतो, हरि प्रसाद महतो, हेमलाल मरांडी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button