छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार नरेश चंद्र श्रोती को जन्मदिन पर दी गईं शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

धमतरी। धमतरी प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेश चंद्र श्रोती के जन्मदिन के अवसर पर प्रेस जगत से जुड़े लोगों एवं नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नगर निगम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महापौर रामू रोहरा ने वरिष्ठ पत्रकार नरेश चंद्र श्रोती को शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं प्रेस जगत से जुड़े लोगों ने भी उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक मेघराज, ठाकुर अध्यक्ष विशाल ठाकुर, महासचिव विक्रांत शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश वसिष्ट सचिव राज सोनवानी संगठन सचिव सत्येंद्र शर्मा सदस्य यशवंत साहू पवन साहू गोल्डी खान सहित प्रेस क्लब से जुड़े अन्य पत्रकार एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने नरेश चंद्र श्रोती के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button