बरेली

समाजवादी युवजन सभा ने डीएम को सौंपा 16 मांगों का ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी युवजन सभा ने  जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के निर्देश पर किसानों, युवाओं और आम जनता की 16 समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को सपा कार्यालय से झंडा दिखाकर रवाना किया गया। ज्ञापन में खाद की किल्लत व कालाबाजारी रोकने, बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा, गन्ने का बकाया भुगतान, युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व भर्ती कैलेंडर जारी करने, पेपर लीक की जांच, आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय पर वेतन, पात्रों के राशन कार्ड बहाल करने, कांवड़ प्रकरण की जांच, गोवंश के लिए चारे-पानी की व्यवस्था, आवारा पशुओं से निजात, महंगाई पर नियंत्रण और सड़क, जलभराव, सफाई जैसी स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
इस दौरान यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, भुवनेश यादव, अविनाश मिश्रा, एजाज अहमद, विक्रांत पाल, जितेंद्र यादव, शिव सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button