बरेली
पितृपक्ष में वृद्धजनों के बीच गूंजे भजन, हमारा सुर संसार ने बांटी खुशियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पितृपक्ष पर सामाजिक संस्था हमारा सुर संसार के सदस्यों ने बुखारा रोड स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ भजन-कीर्तन किया। सदस्यों ने वृद्धजनों को भोजन कराया और वस्त्र वितरित किए।
भजनों से आश्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। कई बुजुर्गों ने भी भजन गाकर सहभागिता की।
संस्थापक राज चावला ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं, उनकी सेवा हमारा दायित्व है। संचालक अजय अरोड़ा ने कहा कि बुजुर्गों को सहायता के साथ अपनापन और सम्मान भी चाहिए।
इस दौरान मीना अरोड़ा, बेबी शर्मा, कोमल शर्मा, सावित्री देवी, राजकुमारी चौहान, काव्या सहगल, स्वाति मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।




