शामली

दिव्यांगजनों को निशुल्क लगाए जाएंगे कृत्रिम हाथ-पैर, 26 अक्टूबर को लगेगा शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। जनपद के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर को विकासखंड शामली के सभागार में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजन दिव्यांगता दर्शाता रंगीन फोटो, आयु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड और उपकरण के लिए चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति साथ लेकर आएं। योजना का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय सीमा शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये निर्धारित की गई है। आय प्रमाणपत्र सभासद, ग्राम प्रधान, चेयरमैन, सांसद, विधायक या तहसीलदार द्वारा जारी होना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button