साहेबगंज
साहिबगंज डीसी ने की DMFT,अनाबद्ध निधि और नीति आयोग की योजनाओं की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला दंडाधिकारी- सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में DMFT, अनाबद्ध निधि,आकांक्षी मद और नीति आयोग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2024- 25,2025-26 और 2026-27 की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में NREP, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,भवन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग,ITDA और नगर परिषद के तहत चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।वित्तीय वर्ष 2024-25NREP की 71 में से 67 योजनाएं और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 14 में से 13 योजनाएं भौतिक रूप से पूर्ण। नगर परिषद साहिबगंज की 3 में से 1 योजना पूर्ण।वित्तीय वर्ष 2025-26 कुल 156 योजनाओं में से 88 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 68 योजनाएं प्रगति पर हैं।वित्तीय वर्ष 2026-27 NREP और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की कुल 13 योजनाएं स्वीकृत हैं,जिन पर कार्य चल रहा है।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधूरी योजनाओं में तेजी लाएं और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करें।उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी और बिना किसी देरी के कार्य पूरा करने पर जोर दिया।वही बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान,जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा,नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



