अमरोहा
गंगेश्वरी में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाही पर सख्त निर्देश
शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने समयबद्ध कार्य और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा l गंगेश्वरी ब्लॉक के संसाधन केंद्र चन्दनपुर खादर में बुधवार को प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज अध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं और विद्यालयों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, डीबीटी, विद्यांजलि पोर्टल, मिशन कर्मयोगी, मध्याह्न भोजन योजना और विद्यार्थियों के नामांकन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, एआरपी महीपाल सिंह, जगवीर सिंह, पवन अग्रवाल, प्रमोद कुमार सहित अनेक प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज अध्यापक मौजूद रहे।



