बरेली

अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष बने राहुल यदुवंशी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। तहसील मीरगंज के नथपुरा निवासी प्रधानाध्यापक राहुल यदुवंशी को अखिल भारतीय कुर्मी महासभा का बरेली जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर कुर्मी समाज में खुशी की लहर है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीएल गंगवार ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार को जिला संरक्षक, राहुल यदुवंशी को जिलाध्यक्ष, मनोज गंगवार को महामंत्री और राम आसरे गंगवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जल्द ही सभी ब्लॉकों में इकाइयां गठित की जाएंगी।
औंध गांव के प्रधानाध्यापक राहुल यदुवंशी के जिलाध्यक्ष बनने पर विधायक डॉ. डीसी वर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गंगवार कातिब, चेयरमैन वीरपाल मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना सहित गणमान्य लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button