शामली

 मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

शामली। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को शहर के देवी मंदिरों में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती के आयोजन हुए।

शहर के अट्ठे वाला देवी मंदिर के पुजारी शिवम शर्मा ने बताया कि मां कूष्मांडा को सृष्टि की उत्पत्ति और ब्रह्मांड की रचयिता के रूप में पूजा जाता है। नवरात्र के चौथे दिन माता की आराधना का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं ने माता को फल, मिठाई और पुष्प अर्पित किए। महिलाओं ने एकत्र होकर माता की आरती की और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।

मान्यता है कि मां कूष्मांडा की कृपा से भक्तों को सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है। नवरात्र के अवसर पर शामली के बड़ी माता मंदिर, हनुमान धाम, श्री सत्यनारायण शिव मंदिर और श्री शाकुंभरी देवी मंदिर धर्मपुरा में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। देर शाम मंदिरों में आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। मंदिरों में प्रसाद भी वितरित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button