मथुरा

बांके बिहारी के भक्त ध्यान दें:  प्रसाद और फूल माला को लेकर नया आदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं द्वारा पेड़े और फूलमाला फेंकने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए मंदिर और उसके बाहर नोटिस चस्पा किए जाएंगे। उधर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगने वाले सेंट्रल एसी लगाने से पहले जांच कमेटी मंदिर की क्षमता परखेगी। मंदिर में समय-समय पर चांदी के शेष शैया सहित विभिन्न प्रकार के सिंहासनों को लेकर जांच की रिपोर्ट एक माह कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसे लेकर कमेटी सदस्य मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने विरोध दर्ज किया कहा कि यह परंपरा में शामिल नही है। कमेटी ने मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पेड़े और माला फेंकने पर रोक लगा दी है। कमेटी द्वारा जल्द ही मंदिर के सभी द्वारों पर सार्वजनिक नोटिस चस्पा किए जाएंगे। कमेटी ने मंदिर के बाहर दुकानों पर बिकने वाला नकली पेड़ों पर रोक लगाने पर जोर दिया गया। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी जतिन कुमार ने बताया कि पिछले एक साल में 106 पेड़ों के सैंपल लिए गए। इसमें 56 लोगों के पेड़े गुणवत्ता परक नहीं पाए गए। उनके विरुद्ध शिकायत की गई है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कमेटी सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सबसे ज्यादा 60 प्रतिशत पेड़े एक प्रतिष्ठान मिठाई की दुकान से आते हैं। इसमें मथुरा के बड़े मिठाई के प्रतिष्ठान के पेड़ों की भी जांच की जाए। कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर के आसपास मिलावटी मिठाई और पेड़ों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग का निरंतर जांच करने को कहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button