बेतुल

बैतूल गुरु गोविंद सिंह बस्ती में 142 स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैतूल नगर की गुरु गोविंद सिंह शाखा, गौठाना द्वारा 26 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन अवस्थी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मैदान से शुरू होकर वैष्णवी नगर, शांति नगर, अष्टविनायक कॉलोनी और शारदा कॉलोनी से होते हुए शाखा स्थल पर पहुंचा। इसमें 142 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण, ध्वजारोहण और प्रार्थना के साथ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक मुले और बस्ती प्रमुख के.के. दुबे उपस्थित रहे। नर्मदापुर विभाग के संघ विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संघ के कार्यों की जानकारी देते हुए पंच परिवर्तन के विषय पर विचार रखे। साथ ही शिक्षा और संस्कार के साथ सजग नागरिक बनने की बात कही।
कार्यक्रम में एकल गीत और अमृत वचन प्रस्तुत किए गए। संचालन शाखा प्रभारी दिनेश सोनी एवं मुख्य शिक्षक विजय जोशी ने किया। अंत में स्वयंसेवकों को अल्पाहार वितरित किया गया। शाखा कार्यवाह ऋषभ दयाल ने आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button