तेज रफ्तार बाइक पिकअप गाड़ी से टकराई , दो भाइयों सहित तीन की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – दिल्ली लखनऊ हाईवे NH 9 पर भीषण सड़क हादसा । तेज रफ्तार बाईक पिकअप गाड़ी से टकराई । हादसे में बाईक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत हुई । हादसे में दो सगे भाइयों सहित 3 युवकों की हुई मौत ।
हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मची । दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची । गाजियाबाद से अंतिम संस्कार में सामिल होने के लिए गढ़ गंगा बृजघाट का रहे थे मृतक बाइक सवार तीनों युवक ।
जनपद हापुड के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला ।
जानकारी के अनुसार , हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे एनएच 9 पर शाहपुर जट्ट गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन में एक बेकाबू तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर हो दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के वक्त तीनों बाइक सवार युवक गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बाबूगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मौके पर पहुंचे बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत बताया, जबकि तीसरे का इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भेजा। जहां बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई जबकि बाइक और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
मृतकों की पहचान गोविंद (35) पिता रामेश्वर, रवि (37) पिता रामरेश्वर और बृजेश (45) पिता हरिसिंह निवासी नंदग्राम, गाजियाबाद के रहने वाले हैं। गोविंद और रवि दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं। बृजेश उसके गांव का ही रहने वाला है। गोंविद बर्फ की दुकान पर काम करता है, जबकि रवि मोबाइल की दुकान पर रहता है। बृजेश भी मजदूरी करता है। सुबह तीनों बाइक सवार होकर नंदग्राम से गढ़मुक्तेश्वर के लिए अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकलते थी। इसी दौरान बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में जा घुसी। हादसे में तीनों युवकों की मृत्यु हो गई है ।




