बरेली

कर्मचारियों से मिलीं राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्या, समस्याएं सुनीं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्या डॉ. सुषमा गोरियाल ने बरेली सिटी स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, एडीआरएम मनोज कुमार सहित शाखा अधिकारी मौजूद रहे।
डॉ. गोरियाल ने स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया और बेहतर सफाई पर संतोष जताया।
इसके बाद रेलवे अधिकारी क्लब, इज्जतनगर में सफाई कर्मचारियों के कल्याण पर सेमिनार हुआ। इसमें रेलवे अधिकारी, यूनियन और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सेमिनार में डॉ. गोरियाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाते हैं, उनके सम्मान और समस्याओं का समाधान हमारा दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। डीआरएम वीणा सिन्हा ने कहा कि रेलवे की स्वच्छता व्यवस्था में सफाई कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंत में एडीआरएम मनोज कुमार ने आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button