गोमिया बीडीओ से मिला माकपा का प्रतिनिधिमंडल।
अबूवा आवास एवं वृद्धा पेंशन के बकाया किस्त भुगतान की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित रामचंद्र ठाकुर एवं राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा सैकड़ो ऐसे अबूवा आवास के लाभुक है जिनका तीसरा एवं चौथे किस्त का भुगतान बकाया है न। पैसे के अभाव में वे लोग अपना आवास का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। साथ-साथ उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नए अबूवा आवास के लिए आवेदन लिया था। आज तक उन आवेदकों को अबूवा आवास का लाभ नहीं दिया गया है। उन सभी आवेदकों को अबूवा आवास देने की मांग उन्होंने किया।
वृद्धा पेंशन के मामले को उठाते हुए उन्होंने कहा पिछले पांच – छः महीने से वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि का भुगतान बकाया है। वैसे लोग जो इसी पेंशन पर आश्रित है काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग किया कि अविलंब लंबित पेंशन का भुगतान किया जाए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि दीपावली के पूर्व सभी पेंशनधारियों का पेंशन भुगतान कर दिया जाएगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में माकपा के जिला कमेटी सदस्य विनय महतो, गोमिया प्रखंड कमेटी सदस्य शंकर प्रजापति, अजय कुमार नायक, गौतम पांडे शामिल थे।




