गोरखपुर

संविधान दिवस पर चिल्लूपार को योगी ने दी मूर्ति सुंदरीकरण की सौगात 

चिल्लूपार में कुल दस स्थानों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों का होगा सुंदरीकरण।

बड़हलगंज में अम्बेडकर तिराहा, कॉलेज तिराहा, दीनदयाल चौक का होगा सुंदरीकरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : संविधान दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित राज्यस्तरीय  कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार को एक और सौगात दिया।
गुरुवार को डा. बी आर आम्बेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश भर में लगी महापुरुषों की मूर्तियों के सुंदरीकरण और विकास की योजना का शुभारम्भ करते हुए योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चिल्लूपार में कुल दस स्थानों पर लगी महापुरुषों की लगी दस मूर्तियों के सुंदरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया, जिनमें नगर पंचायत बड़हलगंज में अम्बेडकर तिराहा, कॉलेज तिराहा और दीनदयाल चौक पर स्थापित मूर्तियों का सुंदरीकरण कार्य भी कराया जायेगा।
मूर्तियों के विकास की इस योजना से आह्लादित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी चयनित स्थानों पर समारोह आयोजित कर दूरसंचार के माध्यम से लोकभवन में चल रहे संविधान दिवस और मूर्ति स्थापना शुभारम्भ के कार्यक्रम को देखा और मिष्ठान भी वितरित किया।
नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष डॉ. प्रीति महेश उमर ने दीनदयाल चौक, ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय ने अम्बेडकर तिराहा और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कॉलेज तिराहा पर आयोजित कार्यक्रमों की कमान संभाली तथा मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण को साथियो के साथ देखा। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए चेयरमैन डॉ प्रीति महेश उमर ने नगर पंचायत बड़हलगंज में विकास कार्यों की अनवरत श्रृंखला उपलब्ध करने के लिये योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मनोज सिंह, श्रीकांत सोनी,  सन्तोष जायसवाल, गंगा सोनी, विजयलक्ष्मी जायसवाल, निशा जायसवाल, हरपाल दास नागवानी, सोनू श्रीवास्तव, अजीतराव, दिनेश मद्धेशिया, श्रीराम मद्धेशिया, राधेश्याम वर्मा, विपुल साहनी, परमात्मा पटवा, महेश पटेल, सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, अमूल्य चन्द चतुर्वेदी, संजय सोनकर, सूरज सोनकर, सुनील यादव, दीपक गौड़, लक्ष्मण निषाद, नियाज कुरैशी, ऋषि चन्द, रामदास मद्धेशिया, संजय मौर्य, सुरेश उमर,  हिमांशु गौड़, उमेश यादव, इंजी किशोरी जायसवाल, विष्णु गुप्ता, शैलेश तिवारी सत्तु, मुन्नू मद्धेशिया, अमरनाथ उमर, नंदलाल पटवा आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button