मुरादाबाद

घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर विवाद, दंपति घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर के मोहल्ला मायापुरी में मंगलवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में एक दंपति घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आसपास के लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया 
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला मायापुरी निवासी यश का अपने पड़ोसी रोहित से सुबह घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि रोहित ने अपने परिजनों के साथ मिलकर यश व उसकी पत्नी रश्मि के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया और घायल दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि पीड़ितों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अक्सर छोटे-छोटे विवाद झगड़ों में बदल जाते हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता से ही समय रहते हालात संभाल लिए जाते हैं। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button