गोड्डा
दर्जनों छात्रों ने झामुमो की ली सदस्यता,
जिलाध्यक्ष ने सभी को पुष्पगुच्छ देकर व माला पहनाकर किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल के आवास फसिया डंगाल, गंगटा में शुक्रवार को एक सादा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रो० प्रेम नन्दन कुमार ने प्रशांत कुमार भगत एवं दर्जनों छात्र साथियों का पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं जिला अध्यक्ष ने बताया कि झामुमो के नीति और सिद्धांतों पर विश्वास करने सहित झारखंड के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के द्वारा झारखंड प्रदेश के सभी वर्गों के साथ-साथ खासकर छात्र-छात्राओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फेलोशिप योजना, मेडिकल इंजीनियरिंग एवं अन्य एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में हायर एजुकेशन प्राप्त करने हेतु चलाए जा रहे कोचिंग व्यवस्था, मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल, छात्रावासों में निःशुल्क भोजन आदि कार्यों से प्रभावित होकर प्रशांत कुमार भगत के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुझे और संपूर्ण पार्टी को यह विश्वास है की यह छात्र शक्ति झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन को मजबूत करते हुए यहां के छात्र-छात्राओं के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में पथरगामा प्रखंड सचिव विजय नागेश्वर महतो, युवा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ गुड्डू मंडल आदि उपस्थित रहे।




