बरेली

मोहर्रम के जुलूस पर हिंदुओं ने बरसाए फूल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा इलाके का माहौल हर साल ताजिया, कांवड़ यात्रा व ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर गर्म हो जाता है। मगर रविवार को निकले मोहर्रम के जुलूस के दौरान सारे गिले शिकवे भूलकर दोनों समुदायों ने शांति का संदेश दिया। इस दौरान हिंदू पक्ष की तरफ से जुलूस का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
दरअसल जोगी नवादा में सावन और मुहर्रम के ताजिया को लेकर होने वाले विवाद को स्थायी तौर पर निपटा लेने का दावा पुलिस की तरफ से किया गया था। रविवार को ये दावा सही होता भी दिखाई दिया। इससे पहले पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच 18 बैठकें की गईं थीं। जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए ताजिया और कांवड़ यात्रा आपसी सहमति से निकालने पर रजामंदी जताई थी। जिसके बाद रविवार को मोहर्रम का जुलूस जोगी नवादा इलाके से निकला तो हिंदू समुदाय के लोगों ने अपनी छतों से जुलूस पर फूल बरसाए।
दरअसल असली विवाद कांवड़ यात्रा को लेकर था। जोगी नवादा में दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ यात्रा को नई परंपरा बताकर इसे इलाके में निकालने का विरोध किया था। वहीं दूसरी तरफ आईएमसी भी इस समझौते का विरोध कर रही हैं। आईएमसी प्रमुख मौलाना इसे नई परंपरा बताया था। आईएमसी पदाधिकारियों ज्ञापन भी दिया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button