बरेली
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के नवीन सत्र का आगाज सोमवार को महाविद्यालय के क्लीन एण्ड ग्रीन क्लब के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम,पौधारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय परिसर में वृक्ष महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत नवगृह वाटिका एवं वनस्पति उद्यान का भी शुभांरभ किया , कार्यक्रम में मौजूद समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पौधारोपण कर वृक्ष महोत्सव को मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य, चीफ प्राक्टर डाॅ. विपुल मेहरोत्रा, जन्तु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डाॅ. नीतू शर्मा, डाॅ. सोनल अग्रवाल, डाॅ. ए.के.शर्मा, डाॅ. पूजा अग्रवाल, कार्यक्रम समन्वयक एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डाॅ. नाजो बी, जगवीर सिंह, रजनीश मौजूद रहे
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), कोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र अग्रवाल, सुशील कुमार , रवि प्रकाश अग्रवाल ,निदेशक डाॅ. प्रवीन अग्रवाल ने पौधारोपण रोपण कार्यक्रम एवं नवीन सत्र के शुभारंभ के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।



