बरेली
श्री रामायण मंदिर में 15 से 31 तक होगा भव्य तुलसी जयंती समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री रामायण मंदिर में 15 से 31 तक जुलाई तक होगा भव्य तुलसी जयंती समारोह। जिसमे प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी एक प्रेसवार्ता में अध्यक्ष अनिल अरोरा ने दी।
उन्होंने बताया की हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी श्री रामायण मंदिर माधव बाड़ी, बरेली में प्रभु श्री राघवेन्द्र सरकार जी की कृपा से गोस्वामी तुलसीदास जी के पावन दरबार श्री रामायण मन्दिर, माधव बाड़ी में मन्दिरका वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस 17 दिवसीय कार्यक्रम का प्रारम्भ 15 जुलाई को आचार्य आशुतोष जी महाराज के द्वारा मंगलाचरण एवं सुन्दर काण्ड पाठ के साथ होगा ।
गुरु प्रसादि भण्डारा : गुरूवार 31 जुलाई 2025, मध्याह्न 12 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा। प्रेसवार्ता में अनिल अरोरा, पवन अरोरा,किशोर गखड़, नवीन अरोरा, ब्रजलाल अष्पलानी सहित अन्य गणमान्य भक्त मौजूद रहे।



