गोड्डा

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

- प्रतिभावान विद्यार्थी एवं बेहतर विद्यालय होंगे सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 गोड्डा : समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में बुधवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा  झंडोत्तोलन कार्यक्रम, मुख्य समारोह स्थल पर मंच का निर्माण, मुख्य समारोह स्थल के मंच पर बैठने की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड का प्रकाशन एवं वितरण, प्रभातफेरी, परेड का आयोजन, राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास, स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद जवान के आश्रितों को सम्मानित, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित, मुख्य समारोह स्थल पर अग्निशमन की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था/ विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को इसकी तैयारी करने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष 09 अगस्त की जगह 10 अगस्त से पूर्वाह्न 07:00 बजे से परेड का पूर्वाभ्यास मुख्य समारोह स्थल पर आरंभ किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सर्जेंट मेजर से विचार-विमर्श की गई । उक्त बैठक के दौरान डीसी के द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के अलावा जिले में सभी संकायों के 10वीं एवं 12वीं में बेहतर रिजल्ट वाले छात्र-छात्राओं के साथ सभी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले विद्यालयों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाएंगे।
बैठक के दौरान आगामी स्वतंत्रता दिवस  की तैयारियों को विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक, बुद्धिजीवियों एवं  स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास मुख्य समारोह स्थल पर होगा।  उनके द्वारा विधि व्यवस्था संधारण समेत कई बिंदओं पर भी चर्चा की गई एवं जरूरी दिशा -निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसपी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, संबंधित विभागों के  पदाधिकारीगण सहित बीस सूत्री उपाध्यक्षा बिंदु मंडल,  पोडैयाहाट विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पंडित, झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल, जिला कला – संस्कृति संयोजक सुरजीत झा, राष्ट्रीय विभूति मंच सचिव राजेश झा, झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव मनीष कुमार सिंह, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट पवन कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button