गुना

25 जुलाई को आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव,बीनागंज मण्‍डी प्रांगण में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गुना : चांचौड़ा-बीनागंज में दिनांक 25 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हेलीपेड एवं बीनागंज मण्‍डी प्रांगण में कार्यक्रम स्‍थल में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।  आज निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा हेलीपैड के लिए की गई व्यवस्थाओं के साथ ही वाहनों के चिन्हित पार्किंग स्थलों का भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर कन्याल ने कहा जिन अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए दायित्व सौंपे गया है संबंधित अधिकारी उन्हें समय सीमा में पूर्ण कर नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे को समय पर अवगत कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर कन्‍याल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल एवं प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए।
बीनागंज क़स्बा क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा  रवि मालवीय ने बताया कि “बीनागंज-चांचौडा” में दिनांक 25 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम होने से “बीनागंज क़स्बा क्षेत्र में” सभी प्रकार के भारी/माल वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर, लोडिंग आदि) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
निरीक्षण के दौरान चांचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार, विकास जैन एवं अन्‍य जनप्रतिनिधिगण सहित एडिशनल एसपी मान सिंह ठाकुर, एसडीएम गुना शिवानी पाण्‍डेय, एसडीएम राघौगढ़ विकास कुमार आनंद, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्रभारी सीएमओ गुना मंजुषा खत्री, डिप्टी कलेक्टर अमित सोनी सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
कुंभराज से पत्रकार कमल सिंह लोधा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button