मथुरा

बरसाना में दो दुकानदारों में लाठी-डंडे चलने के साथ फेंके गए कुल्हड़, एक युवती घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा : बरसाना में दो दुकानदारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों से हमला करने के बाद कुल्हड़ फेंकना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। लड़ाई बरसाना लाडली जी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर हुई। लड़ने वाले दोनों पक्ष यहां के मुख्य मार्ग पर लस्सी बेचते हैं। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मदन गोपाल शर्मा के इनपुट के मुताबिक, लड़ाई बरसाना लाडली जी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर हुई। लड़ने वाले दोनों पक्ष यहां के मुख्य मार्ग पर लस्सी बेचते हैं। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. साथ में कुल्हड़ भी। पुलिस का कहना है कि ग्राहकों को लेकर दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हुई। लड़ाई के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
‘बैटल ऑफ बरसाना’ का आंखों देखा हाल
एक-दूसरे से गुत्थम गुत्था। लाठियों को भी काम पर लगाया गया। एक्शन रोड पर हो रहा था। दूसरी तरफ, दुकानों के एक कोने में रखे निरीह और निर्जीव कुल्हड़ ग्राहकों की बाट जोह रहे थे। मन ही मन गुन गुना रहे थे, ‘होठों से छू लो तुम…’ पर उन्हें क्या पता था कि आज चुंबन शरीर के भिन्न भिन्न अंगों का मिलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button