साहेबगंज

गोपाष्टमी पर महादेवगंज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का होगा आयोजन-बजरंगी यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर साहिबगंज सदर प्रखंड के महादेवगंज में 17 एवं 18 नवंबर 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने दी।उन्होंने बताया कि इस दंगल प्रतियोगिता में पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,बिहार,ओडिशा,झारखंड,नेपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे और अपने कुश्ती कौशल एवं दमखम का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।बजरंगी प्रसाद यादव ने अधिक से अधिक पहलवानों से प्रतियोगिता में भाग लेने तथा खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।उन्होंने बताया कि पहलवानों के रहने, खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।साथ ही विजेता पहलवानों को बाबू अर्जुन अवार्ड के साथ नगद पुरस्कार, ट्रॉफी,गोल्ड मेडल आदि से सम्मानित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button