खेलबागपत

बिलासपुर में गोल्ड जीतकर लौटी हिमानी

बड़ौत बस स्टैंड पर बजरंग दल ने किया भव्य स्वागत

सुरेंद्र मलानिया 

बड़ौत/बागपत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली मलकपुर गांव की बेटी हिमानी का आज बड़ौत के दिल्ली बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया।

हिमानी ने 48 किलोग्राम सब-जूनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। यह प्रतियोगिता 26 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक बेथरई इंदौर स्टेडियम, वसंत विहार, सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की गई थी। हिमानी, सुशील की पुत्री हैं और मलकपुर गांव की निवासी हैं।

जैसे ही हिमानी दिल्ली बस स्टैंड पहुंची, उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ी को मालाओं और पटकों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री नितिन गोस्वामी ने कहा,

“मलकपुर गांव पहलवानी के लिए प्रसिद्ध रहा है। आज हिमानी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। हमें विश्वास है कि यह बेटी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम ऊंचा करेगी।”

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से:
संजय (जिला उपाध्यक्ष), सागर, वरुण, विशु, मनोज, शालू, सतपाल, परवीन, आशीष, प्रदीप समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button