राजस्थान

री़गस में शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार , प्रधानाचार्य सहित कई शिक्षकों पर मारपीट का आरोप

1 घंटे तक चलता रहा तमाशा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बावड़ी रींगस। रींगस कस्बे के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को भामाशाह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खण्डेला विधायक सुभाष मील ने की। गौरतलब है कि भामाशाह सम्मान समारोह के कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा को सम्मानित नहीं करने पर मामला बताया जा रहा है। भामाशाह सम्मान समारोह के बाद आपस में शिक्षक भीड़ गये। पीड़ित एग्रीकल्चर व्याख्याता श्रवण थोरी का आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे बंद कर प्रधानाचार्य विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने ऑफिस को बंद कर मारपीट की गई। ऑफिस से बाहर निकालने के बाद करीब एक घंटे तक विद्यालय में नोंकझोग चलती रही। शिक्षा के मंदिर में शिक्षक के रोने की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी व अन्य लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित शिक्षक रोते हुए पुलिस को चोटें दिखाई । मौके पर पहुंची रींगस थाने पुलिस ने मामले को शांत करवाया। रींगस थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि रींगस में ही पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था झगड़े के दौरान सूचना मिली थी सूचना पर पुलिस जाब्ता पहुंचा और पीड़ित शिक्षक को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। आगे जिस प्रकार की रिपोर्ट होगी उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि पिटाई की बात निराधार है, मेडिकल में चोटें नहीं मिली। विद्यालय में कार्य के चलते सीसीटीवी कैमरे कई दिन से बंद पड़े है। मैंने तो छुड़ाने की कोशिश की तो मेरी ही गरबान पकड़ ली गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button