शामली
संविधान दिवस पर पुलिस लाइन में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
एसपी एनपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन शामली स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। इस दौरान राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिसकर्मियों को संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया गया।