बरेली
केंद्रीय कारागार 2 में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : शासन एवं कैबिनेट मंत्री के निर्देशानुसार केंद्रीय कारागार 2 में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर जेल प्रशासन ने कारागार परिसर को रंग बिरंगी झंडी एवं गुब्बारों से सजाया तथा साफ सफाई और बैठने का बेहतरीन प्रबंध किया इस मौके पर केंद्रीय कारागार में आई बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की भाइयों ने भी अपनी बहनों को आशीर्वाद दिया .सेंट्रल जेल इज्जत नगर में भी जेल प्रशासन द्वारा बहनों के लिए जेल में बंद अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने के लिए अच्छे इंतजाम किए गए किए गए जेलर नीरज कुमार ने बताया इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम जेलर उप जेलर और जेल प्रशासन का स्टाफ मौजूद रहा वहीं दूसरी तरफ सेंट्रल जेल 2 के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी इस अवसर पर जेल प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल एवं प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर की भी व्यवस्था भी की गई थी इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा जेलर शैलेश कुमार सिंह ,जेलर आनंद सिंह ,उप जेलर चेतेंद्र कुमार सिंह ,पीयूष पांडे ,उप जेलर श्रीमती किरण कुमारी उप जेलर श्रीमती रीता सागर मौजूद रहे !




