कानपुर
परीक्षा परिणाम घोषित हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सचिव जून 2025 सत्र की प्रोफेशनल एवं एग्जीक्यूटिव परीक्षाओं का परिणाम 25 अगस्त को घोषित किया। कानपुर चैप्टर के वाइस चेयरमैन सीएस आशीष बंसल ने बताया कि शहर का परिणाम संतोषजनक रहा। प्रोफेशनल प्रोग्राम (पाठ्यक्रम 2017) में 84 में से 32 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं प्रोफेशनल प्रोग्राम (पाठ्यक्रम 2022) में 183 में से 49 विद्यार्थी सफल रहे,जिसमें सिटी टॉपर ऐश्वर्या जमनानी रहीं। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पाठ्यक्रम 2022) में 464 में से 78 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें दिव्यांशी व वंशिका विश्वकर्मा सिटी टॉपर्स रहीं। पूर्व चेयरमैन सीएस वैभव अग्निहोत्री ने बताया कि अगली परीक्षाएं 22 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होंगी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी।



