बाराबंकी
चेहल्लुम का पर्व बड़ी सादगी एव अक़ीदत के साथ मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। पैगम्बर -ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद (सलै0) के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (रजि0) एव उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ग्राम बड़ागांव में चेहल्लुम पर्व सादगी एव अक़ीदत के साथ मनाया गया। तथा देर शाम कर्बला में नम आंखों के साथ ताजियों को दफन किया गया।
जुल्म एव ज्यादती के ख़िलाफ़ कर्बला के मैदान में अपने 72 साथियो के साथ मोहर्रम के महीने में शहीद होने वाले हज़रत इमाम हुसैन (रजि0) शहीद होकर भी अपने नाना हजरत मुहम्मद साहब के दीन को बचा लिया। शहादत के बाद रविवार को ग्राम बड़ागांव में चेहल्लुम का पर्व अक़ीदत के साथ मनाया गया। बड़ीचौक एव पिंडालो में शनिवार की रात्रि ताजिये रखे गये।जिनकी जियारत के लिए लोग रात्रि भर जागते रहे। तथा दूरदराज से आयी तमाम नौहा कमेटियों द्वारा नौहाख्वानी करते रहे।रविवार को बड़ीचौक से निकाला गया ताजियों का जुलूस छोटी कर्बला नालीपार् होते हुए देर शाम बड़ी कर्बला गाड़ी नदी पहुँची जहाँ हुसैन के अक़ीदत मन्दो ने गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया।
इसी क्रम मे कस्बा सफदरगंज मे चेहल्लुम अक़ीदत एव गमगीन महौल मे मनाया गया शुक्रवार की देर शाम चौको एव पिंडालो मे ताजिये रखे गये और शनिवार को गमगीन महौल मे कल्याणी नदी मे दफन किया गया।



