बाराबंकी

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं से रूबरू होते कस्बा प्रभारी विपिन कुमार सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी।  बालिकाओं के लिए जितनी जरूरी शिक्षा है, उतना ही आवश्यक है कि वह आत्मनिर्भर बनें। यह तभी संभव है जब वे शिक्षा के साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगी। बेटियां डरने के बजाए आत्मनिर्भर बनें।
उक्त बातें गुरुवार को पंचायत भवन बडागांव के सीएसी सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं से रूबरू होते हुए कस्बा प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने कही उन्होंने कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने पर दो परिवारों में खुशहाली आती हैं जरूरत इस बात की है बालिकाएं किसी से डरें न खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पढ़ाई, कमाई और गलत के खिलाफ लड़ाई का काम करे। घर परिवार हो, स्कूल कालेज हो या फिर काम करने की जगह, कहीं भी किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आप आत्मनिर्भर बने।
उप निरीक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि   शिक्षा बहुत जरूरी है तभी हम शिक्षित, स्वस्थ व आत्मनिर्भर बन सकेंगे उन्होंने  मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बताते हुए सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 112 ,101 ,181 ,102, 108 ,1098,1076 ,1090,354,376 आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा घर बैठे अपनी मदद लेने के प्रति प्रेरित करते हुए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया ।
कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी समीक्षा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, महिला मिशन शक्ति केंद्र तथा विशेष रूप से साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा, नीतीश दक्ष, अंकित सचान, जितेंद्र कुमार यादव अमित कुमार सहित तमाम बालिकाएं मौजूद थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button