अमरोहा
किसानों ने मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग
अमरोहा में भाकियू जनशक्ति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एमएसपी गारंटी कानून की भी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद कि तहसील हसनपुर में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने केंद्र सरकार से अमेरिका और अन्य देशों के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की है।किसानों का कहना है कि इस समझौते से अमेरिका से मक्का, सोयाबीन और दूध जैसे कृषि उत्पाद बिना टैक्स के भारतीय बाजार में आएंगे। इससे स्थानीय किसानों की फसलों की कीमतें गिर जाएंगी। महंगाई और बढ़ती कृषि लागतों से पहले से परेशान किसानों की स्थिति और खराब हो जाएगी।किसान नेताओं ने एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग की है। साथ ही बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। उन्होंने खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। किसानों ने कर्जमाफी की भी मांग रखी है।ज्ञापन में सामाजिक मुद्दों को भी उठाया गया है। प्राइवेट स्कूलों की फीस नियंत्रित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ाने और फैक्ट्रियों के प्रदूषित पानी को नदियों में जाने से रोकने की मांग की गई है।इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, रईस अहमद, संजीव चौधरी, रवि चौधरी समेत कई किसान नेता मौजूद थे। उन्होंने सरकार से अपनी समस्याओं का समाधान करने की अपील की है।



