अमरोहा

तिगरी गंगा मेले की तैयारियों का डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

समय से कार्य पूरा करने  के दिए निर्देश

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा । आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने तिगरी गंगा मेला स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित मेला ले-आउट का बारीकी से अवलोकन किया तथा मौके पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से मेले को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button