शामली

दो दिन बाद भी यमुना में कूदे बीएएमएस के छात्र का सुराग नही

विगत शनिवार को आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी में कूद गया था मेडिकल छात्र हिमांशु

युवक की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाए हुए है दर्जनभर गोताखोर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। यमुना नदी में कूदे हरियाणा के समालखा निवासी बीएएमएस के छात्र हिमांशु का दो दिन बाद भी कोई सुराग नही लग सका है। युवक विगत शनिवार को आत्महत्या के इरादे से यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित ब्रिज से यमुना में कूद गया था। युवक की तलाश में पीएसी व प्राइवेट गोताखोर यमुना नदी में सर्च अभियान चलाए हुए है।
विगत शनिवार को शाम करीब पांच बजे हरियाणा के जनपद पानीपत के कस्बा समालखा की पंचवटी कॉलोनी निवासी हिमांशु(20) बॉर्डर पर स्थित ब्रिज से यमुना नदी में कूद गया था। युवक के आत्महत्या के इरादे से यमुना में छलांग लगाए जाने की आशंका है। नदी में कूदने से पूर्व युवक ने अपने परिजनों व दोस्तों को लोकेशन भी शेयर की थी। उसने ब्रिज पर खड़े बच्चों को अपना मोबाइल व टेबलेट देकर नदी में कूदने की वीडियों बनाने को कहा था। युवक हिमांशु बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी(बीएएमएस) का छात्र था। वह यमुनानगर जिले में स्थित चौधरी देवीलाल आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस कर रहा था। युवक के नदी में कूदने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। घटना के बाद से ही युवक की तलाश में पीएसी व प्राइवेट गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चलाए हुए है। रविवार को एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने भी यमुना नदी पर पहुंचकर युवक के परिजनों से बात की थी। उन्होंने गोताखोरों को सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को भी युवक की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया गया। करीब एक दर्जन गोताखोरों ने युवक की तलाश में तीन मोटरबोट के साथ में दिनभर यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया। हालांकि शाम तक भी गोताखोरों को कोई सफलता नही मिल पाई। वहीं, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि यमुना नदी में कूदे युवक की तलाश में करीब एक दर्जन गोताखोरों ने तीन मोटरबोट के साथ में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नही लगा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button