अंतरराष्ट्रीय

पहले जैश, फिर लश्कर आतंकियों के कबूलनामे पर बोला भारत

पाक सेना-सरकार और टेररिस्ट के नेक्सेस से दुनिया अवगत

पाकिस्तान। जैश-ए-मोहम्मद (खीट) के एक कमांडर द्वारा मसूद अजहर के बहावलपुर कैंप से संबंध होने के पाकिस्तान के दावे का पर्दाफाश करने के कुछ दिनों बाद, लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य ने स्वीकार किया है कि मुरीदके स्थित मरकज तैयबा स्थित आतंकी समूह के मुख्यालय को भारतीय सशस्त्र बलों ने आॅपरेशन सिंदूर के तहत नष्ट कर दिया था।

पाकिस्तान के आतंकी अब एक एक कर खुद ही अपने मुल्क की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान आतंक का निर्यातक देश और दहशतगर्दों का सबसे मुफीद ठिकाना भी है। जैश-ए-मोहम्मद (खीट) के एक कमांडर द्वारा मसूद अजहर के बहावलपुर कैंप से संबंध होने के पाकिस्तान के दावे का पर्दाफाश करने के कुछ दिनों बाद, लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य ने स्वीकार किया है कि मुरीदके स्थित मरकज तैयबा स्थित आतंकी समूह के मुख्यालय को भारतीय सशस्त्र बलों ने आॅपरेशन सिंदूर के तहत नष्ट कर दिया था।

पाकिस्तान और आतंकवाद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम सभी को सीमा पार आतंकवाद और आतंकवाद से लड़ना होगा… हम दुनिया से आह्वान करते हैं कि हमें आतंकवाद से निपटने के लिए अपने प्रयासों को तेज करना होगा। पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हालिया वीडियो पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि आतंकवाद के मामलों में, हम स्पष्ट हैं कि दुनिया आतंकवादियों और पाकिस्तानी सरकार तथा सेना के बीच गठजोड़ से अवगत है।

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित एक वीडियो में, लश्कर कमांडर कासिम ने स्वीकार किया कि मुरीदके आतंकी कैंप, जिसे 7 मई के आॅपरेशन में नष्ट कर दिया गया था, को ‘पहले से भी बड़ा’ बनाया जा रहा है। मुरीदके पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा जिÞले का एक शहर है। वीडियो में निमार्णाधीन स्थान के सामने खड़े कासिम कहता है कि मैं मुरीदके में मरकज तैयबा के खंडहरों पर खड़ा हूं, जो (भारतीय) हमले में नष्ट हो गया था। इसके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। ईश्वर की कृपा से यह मस्जिद पहले से भी बड़ी बनेगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button