गाजियाबाद
UPSIDA ने अजन्ता कंपनी पर कसा शिकंजा,
पानी निकासी व गंदगी फैलाने पर कानूनी कार्रवाई के आदेश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : ट्रान्स दिल्ली सिग्नेचर सिटी औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पानी और गंदगी व धुआँ फैलाने की शिकायत पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) ने सख्त रुख अपनाया है। UPSIDA ने थाना ट्रोनिका सिटी को आरोपी इकाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भेज दिए हैं।
यह शिकायत ग्राम अगरोला के निवासी श्री सतेन्द्र बंसल द्वारा आई जी आर एस पोर्टल पर (प्रमाणांक 40014025044245 दिनांक 02.09.2025) को दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया था कि सिग्नेचर सिटी में स्थित अजन्ता कंपनी से लगातार पानी निकालने और गंदा पानी सड़क पर बहाने व धुए के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
UPSIDA ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 मार्च 2025 को पत्र संख्या 1080/एसआईडीसी/एसएमओ/सीडी-3 के माध्यम से थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद को कार्रवाई हेतु पत्र भेजा था। वरिष्ठ प्रभारी (सिविल) ए के जैन के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि आरोपी इकाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस प्रकार के अवैध जल दोहन से क्षेत्र में जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है और गंदा पानी सड़कों पर बहने से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। UPSIDA का यह कदम औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
➡ मुख्य बिंदु:
शिकायत आईडीएसआरएस पोर्टल पर 2 सितम्बर 2025 को दर्ज
अजन्ता कंपनी पर अवैध पानी निकालने व गंदगी फैलाने का आरोप
UPSIDA ने थाना ट्रोनिका सिटी को भेजा कानूनी कार्रवाई का आदेश
क्षेत्रीय लोगों ने जल स्तर गिरने और गंदगी से परेशानी जताई
कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में अनुशासन और स्वच्छता सुनिश्चित हो सके।



