
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। डेलापीर और महेशपुर ठाकुरान में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए गए हैं। नगर निगम ने अवैध कब्जदारों को 10 अक्तूबर को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर मकान खाली करने के आदेश दिए थे। लेकिन किसी ने भी कब्जे नहीं हटाए। सिर्फ सुनील नाम के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपना मकान खाली किया है। बाकी 39 लोग कब्जा नहीं छोड़ा है। इन लोगों को सात दिन समय और दिया गया है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शनिवार को बताया कि अवैध रूप से कब्जा किए सभी लोगों को बेदखल किया जाएगा लेकिन इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नोटिस में दी गई 15 दिन की अवधि समाप्त हो गई है। किसी भी व्यक्ति ने अपना प्रतिवेदन नहीं दिया और न ही कोई जवाब दाखिल किया है।



