सिंगरौली

विधायक रामनिवास शाह ने प्रभावित किसानों का सर्वे कराकर जल्द से जल्द सहायता राशि दिलाने की मांग

कृषि मंत्री को विधायक ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बेमौसम बरसात होने से जिले के किसानों की धान की फसल को अच्छा-खासा नुकसान हुआ है। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बारे में अवगत कराते हुए प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द सहायता राशि दिए जाने की मांग की है।
गौरतलब है कि गत दिनों लगातार चार-पांच दिन तक रुक-रुक कर बरसात होने से वैढ़न, चितरंगी, देवसर, सरई, माड़ा, बगदरा आदि क्षेत्रों के किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिन किसानों की धान की फसल कट चुकी थी और खेत में सूखने के लिए रखी थी, उन किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
विधायक रामनिवास शाह ने कृषि मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मुलाकात कर बेमौसम बरसात से किसानों को को हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया है। विधायक ने क्षति का सर्वे जल्द से जल्द करवाकर प्रभावित किसानों को राहत राशि प्रदान करने की मांग की है ताकि किसान सहायता राशि से रबी सीजन की बोनी के लिए खाद-बीज का इंतजाम कर सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button