गोड्डा

सराहनीय कार्य के लिए महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आज़ाद सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
हनवारा : पुलिस महकमे में उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को बुधवार को क्राइम मीटिंग के उपरांत गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि एसडीपीओ चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उनके समर्पण और पेशेवर दक्षता से पुलिस विभाग की छवि और जनविश्वास दोनों में वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम के दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य पुलिस बल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करना और सेवा भावना को सशक्त बनाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button