बरेली
अन्नकूट महोत्सव में श्री हरि मंदिर में अर्पित किए 56 भोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पूजा पर श्री हरि मंदिर में भव्य हरि नाम संकीर्तन हुआ। मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा व सचिव रवि छाबड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की।प्रातः 10 से 12.30 बजे तक संकीर्तन हुआ, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने अपने घरों से व्यंजन लाकर 56 भोग का प्रसाद ठाकुर जी को अर्पित किया। मंदिर में गिरिराज महाराज की भव्य प्रतिमा बनाई गई थी।आरती के बाद भक्तों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और सभी को 56 भोग का प्रसाद व भंडारा वितरित किया गया।




