खैरथल

किशनगढ-बास ट्रक अग्निकांड घटना

विधायक दीपचंद खैरिया ने प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए मांगा3लाख का मुआवजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 खैरथल-तिजारा, किशनगढबास। तोप सर्किल पर हुई भयंकर पीड़ादायी ट्रक अग्निकांड घटना में मुआवजा दिलवाने के लिए विधायक दीपचन्द खैरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मनीष कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि 10 नवंबर 2025 को रात्रि 11.30 बजे ताेप सर्किल पर एक ट्रक द्वारा भीषण दुर्घटना घटित हुई थी। जिसमे गरीब तबके के लोग जो वहा पर खोखा लगाकर अपनी प्रतिदिन की आजीविका कमाते थे । ट्रक ने 15 खाेखो में रखा हुए माल काे पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया । अब उनके पास अपनी आजीविका चलाने का कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। ऐसी विषम परिस्थिति में उन गरीब परिवारों का पोषण करना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर किशनगढ़बास शहर कांग्रेस कमेटी राज्य सरकार से
मांग करती है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को 3.00 लाख रु. का मुआवजा दिलाकर उनकी सहायता करे । जिससे वह परिवार अपनी आजीविका पुनः प्रारम्भ कर सके। तथा दुर्घटना करने वाले वाहन चालक पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी घटना की पुन्रावृति न करें । इस मौके पर प्रधान बीपी सुमन , संस्कार अग्रवाल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, अजय चौधरी पूर्व सरपंच,फकीर चंद गुप्ता पूर्व सरपंच, बाबूलाल सैनी ,नितिन यादव पार्षद, जयप्रकाश सैन, कमल सिंह, जतिन लालवानी, थावर सिंह चौधरी , हर्षित जांगिड़,शहीद खान आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button