बरेली
विश्व हिंदी हिंदू फाउंडेशन संगठन द्वारा आयोजित सिंधी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह.

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन संगठन के अध्यक्ष आयोजक डॉ. गुरमुख जगवानी द्वारा सशक्त समाज, समृद्ध भारत एवं का सी. ए. ए कार्यक्रम का आयोजन सिंधी समाज द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री मा. राजनाथ सिंह एवं लोकसभा अध्यक्ष मा. ओम बिरला एवं विशिष्ट अतिथि सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद शंकर लालवानी ने उपस्थित होकर अपने-अपने सिंधी समाज के लिए विचार रखें, इसी क्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.)भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी अपने सिंधी समाज के लिए भारत सरकार से मांग की दिल्ली में एवं भारत के हर राज्य में सिंधी भवन की स्थापना की जाए जिससे सिंधी समाज के लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े सिंधी समाज के भव्य सम्मेलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में देश विदेश से लोग सम्मिलित हुए उनके बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दु सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वह उत्तर प्रदेश सिंधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्षपवन निहालानी का सिंधी समाज द्वारा चुन्नी उड़कर बैच लगाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सीमाए कभी भी बदल सकती हैं सिंधु, सिंध और सिंधी समाज का महत्व हमारे लिए आज भी कम नहीं हमारे लिए इसका महत्व आज भी उतना ही है जितना हजारों साल पहले था भारत की कल्पना सिंधु नदी के बगैर हो ही नहीं सकती सिंध शब्द केवल एक भौगोलिक स्थान से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह शब्द भारत और सिंधी समाज की संस्कृतिक पहचान से पूरी तरह जुड़ा हुआ है आज भी हम बड़े गर्व से अपने राष्ट्रगान में गाते हैं पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा, आगे भी गाते रहेंगे और सदैव गाते रहेंगे जब तक हमारा सिंधु है गाते रहेंगे आज जब हम सिंधु समाज की बात करते हैं तो केवल एक समुदाय की बात नहीं करते उनकी विरासत तो सनातन का अटूट हिस्सा है जिसकी जड़े भगवान राम से जुड़ी है जिसने हमारी संस्कृति और सभ्यता को समृद्ध करने में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है ऐसी विरासत को मैं हृदय से प्रणाम करता हूँ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला नें सशक्त समाज समृद्ध भारत को मजबूत बनाने के लिए सिंधी समाज की बड़ी हिस्सेदारी पर प्रशंसा जताई कार्यक्रम में सिंधी समाज नें भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का मंच पर ही उनका जन्मदिन मना कर भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, अशोक अंशवानी, कानपुर से. बरेली से हिमांशु हितेंद्र निहालानी, शंकर लाल लालवानी ,सासंद ।इंदौर से, श्रीकांत भाटिया,संजय कुमार दिल्ली से प्रतिनिधि वरुण कुमार निहलानी नोएडा से, डॉ गुरमुख जगबानी प्रेसिडेंट, डॉ. राजू वी मनवानी,डॉ. पीतांबर धलवानी, एक्टर अरमान ताली, लीना जैन मुंबई से एवं देश विदेश के गणमान लोग उपस्थित रहे




