बरेली

मथुरा में जोशी ब्राह्मण सभा का सम्मेलन, समाज को दिशा देने पर मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली/मथुरा। जोशी ब्राह्मण महासभा द्वारा समाज को दिशा देने के उद्देश्य से मथुरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाज और संगठन के हित में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष पं. रमेश चंद्र शर्मा ने की। मुख्य अतिथि छोटे मोरारी बापू तथा विशिष्ट अतिथि ब्रह्मानंद जोशी कोटा रहे। संचालन पं. संदीप जोशी कानपुर ने किया।
सम्मेलन में बीएम ज्योतिषी बारा, राजेश जोशी लखनऊ, राजू पाराशर भोपाल, सीपी जोशी भोपाल, डॉ. मनोज जोशी गुना, चंद्रपाल जोशी दिल्ली, अवनीश जोशी बिजनौर, हरिओम शास्त्री इंदौर, एडवोकेट बृजमोहन जोशी बरेली के जिला अध्यक्ष  सुखराम जोशी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
इस दौरान आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, लखनऊ, कानपुर, ग्वालियर, झांसी, जबलपुर, कोटा, भरतपुर, फरीदाबाद सहित विभिन्न जिलों से पदाधिकारी पहुंचे।
वक्ताओं ने सामाजिक उत्थान, शिक्षा और युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। अंत में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button