ललितपुर
आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम सम्पन्न
इतना खुश रहो कि दुनिया सोचने लगे कि आखिर इसको किस बात की खुशी है : श्रीश्री रविशंकरजी
स्वयं खुश रहें-और दूसरों में खुशियां बांटें : सुबोध शर्मा विश्वास
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विश्व का सबसे बड़ा संगठन और विश्व के 185 से ज्यादा देशों में कार्यरत आर्ट ऑफ लिविंग का आज ललितपुर में 6 दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर (हैप्पीनेस प्रोग्राम) पूरे उत्साह और उल्लासपूर्ण सम्पन्न हुआ। बताते चलें कि आर्ट ऑफ लिविंग ने पिछले दो वर्षों में यह नौवां कार्यक्रम आयोजित किया है। आयोजन का उद्देश्य सिर्फ लोगों की सेवा है। सेवा से तात्पर्य है लोग स्वस्थ रहें, खुश रहें। आर्ट ऑफ लिविंग ललितपुर के योग शिक्षक सुबोध शर्मा विश्वास ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि जब आप स्वस्थ होंगे तभी खुश होंगे। और स्वस्थ रहने के लिए आपको प्रतिदिन योग- प्राणायाम- पदमसाधना करना चाहिए। हैप्पीनेस प्रोग्राम में इस सबसे आगे सुदर्शन क्रिया और ध्यान कराया जाता है। सुबोध शर्मा विश्वास ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता व आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकरजी ने लयबद्ध सांसों की क्रिया की खोज की है जिसे सुदर्शन क्रिया कहा जाता है। संसार के अनेक देशों में सुदर्शन क्रिया को यूनिवर्सिटी के सिलेबस में शामिल किया गया है। सुदर्शन क्रिया करने से कई बीमारियों से निजात मिलती है और व्यक्ति चिंता, तनाव, अनिद्रा जैसे तमाम व्याधियों से मुक्ति पता है। और बेफिक्र होकर और प्रसन्नता पूर्वक जीवन यापन करता है। उल्लेखनीय है कि आर्ट ऑफ लिविंग ललितपुर चैप्टर हर दो महीने में हैप्पीनेस प्रोग्राम आयोजित करता है। अभी हाल ही मां गोमती फिजियोथैरेपी सेंटर में सम्पन्न हुए आयोजन विभिन्न परिवारों ने सम्मिलित हो कर अपने जीवन को और भी ज्यादा खुशहाल बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में डा.सौरभ देवलिया, जगजीत सिंह, राकेश देवी जाखड़, दानवीर सिंह- इंदु सिंह, इंजी. बालमुकुंद, सरोज सोनी, शिवशंकर, वंदना भारती, सुनीता शर्मा, नीलम, राजकुमारी बुंदेला, वाई.सी. उपाध्याय, प्रकाश नारायण चतुर्वेदी, आर.डी. गोस्वामी, एड. देवेंद्र, रंजना खरे, विजय गोपाल हुण्डैत, इंजी.संदीप तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, प्रेम नारायण कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, शुभम देवलिया, केशव चौरसिया, आकाश सिंह जाखड़, अर्पित बासु शर्मा, आदि साधकगण मौजूद रहे।