गाजियाबाद
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी नगरपालिका के अल्वी नगर वार्ड-24 में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंवर डॉ. सौलत पाशा ने की। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की नीतियों पर अपना विश्वास जताया।
कार्यक्रम में कमरुद्दीन अंसारी को बलराम नगर मंडल मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा के रूप में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यक समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में बलराम नगर के भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल प्रधान, गयासुद्दीन (पूर्व सभासद प्रत्याशी), डॉ. मुजीब, नसीम प्रधान, उस्मान खान, हामिद खान, वकील खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


