खैरथल

संदीप मिश्रा परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष बने

खैरथल के विप्र बंधुओं ने जताई खुशी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा : खैरथल निवासी युवा समाजसेवी संदीप मिश्रा को परशुराम सेना खैरथल-तिजारा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी देते परशुराम सेना के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जीतेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मणों की एकजुटता और उनके हित के लिए संगठन प्रयासरत है।इसके लिए खैरथल-तिजारा जिले में भी संगठन अपना विस्तार कर रहा है अब इस जिले में समाज के सभी लोगों तक संदेश पहुंचाने में परेशानी नहीं होगी संघ के माध्यम से समाज में व्याप्त कमियों को दूर करने मे सहायत मिलेगी। इधर परशुराम सेना का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संदीप मिश्रा ने  प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेंद्र मिश्रा को साधुवाद देते कहा कि संगठन से मिले दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। यह भी कहा कि जल्द ही जिला कमेटी  का विस्तार कर संगठन को नई पहचान दिलाने के साथ समाज की बेहतरी के लिए कार्यरत रहेंगे।मिश्रा की नियुक्ति पर खैरथल जिले के विप्र संगठनों, समाज के जुम्मेवार लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए परशुराम सेना का आभार प्रगट किया है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button