शामली

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की एक बैठक लोक निर्माण विभाग स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग सहित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बाद में सामुहिक खिचडी भोज कराया गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा शामली द्वारा बुधवार को लोक निर्माण विभाग परिसर बनत में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद में कार्यरत केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा की गई। खिचड़ी भोज के माध्यम से कर्मचारियों ने आपसी एकता का संदेश देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आठवें वेतन आयोग द्वारा प्रस्तावित संस्तुतियों पर विचार तथा कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों की पूर्ति हेतु समन्वय स्थापित करना रहा। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शामली शाखा के जिलाध्यक्ष ई. संजय कुमार ने करते हुए कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने सभी संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहारनपुर क्षेत्र के महामंत्री ई. सोमान्शु मोहन ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और इसे बहाल कराना सभी कर्मचारी संगठनों की प्राथमिकता है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अर्जुन राणा ने कर्मचारियों की एकता को समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर ई. अनुराग तिवारी, कन्हैया लाल, आनंद कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, अभिषेक प्रताप सिंह, बिजेन्द्र कुमार, उमा शंकर भट्ट, आशुतोष शुक्ला, जावेद खान, मनीत कुमार, मनोज वत्स, पंकज कुमार राजीव शर्मा मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button