बाराबंकी

शिवसैनिको ने मनाई शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिको ने आज प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही की अगुवाई में सोमैया नगर देवा रोड़ स्थित जिला मुख्यालय पर शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे ठाकरे एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी के मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया
         इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने अपने संबोधन में कहा कि बाला साहब ठाकरे एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस दोनों ही भारत माता के अमर सपूत थे और राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी सेना बनाई बाला साहब ठाकरे ने देश की संस्कृति ,राष्ट्रवाद की रक्षा , आतंकवाद तथा विघटन कारी से निपटने के लिए शिवसेना की स्थापना की वही देश को आजादी दिलाने और ब्रिटिश हुकूमत को खदेड़ने के लिए नेता जी ने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की आज उनकी जन्म जयंती पर हम सब शिवसैनिक उनको नमन करते है और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते है
          इस अवसर पर प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव,जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान,जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता,जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ल,जिला सचिव चंद शेखर,जिला सचिव बलबीर वर्मा ,कुर्सी विधान सभा प्रमुख कमलेश राजपूत, निंदूरा,ब्लाक प्रमुख राम निगम, भवानी सेना निंदूरा ब्लाक प्रमुख आसमा बॉनो ,  ब्लाक प्रमुख राम नगर भवानी सेना जय देवी, सरवन बाबा,अशोक कुमार,राहुल गुप्ता,राम सिंह शिल्पकार, देश राज गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button