बाराबंकी

बाराबंकी पुलिस के 17 कर्मियों को उत्कर्ष व अति उत्कर्ष सेवा पदक से सम्मानित

बाराबंकी के थाना घुंघटेर के उपनिरीक्षक गुलाम मसऊद समेत पुलिसकर्मी को गृह मंत्रालय का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वर्ष 2025 व 2026 के लिए बाराबंकी पुलिस के 17 कर्मियों को उत्कर्ष सेवा पदक एवं अति उत्कर्ष सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। इसमें घुंघटेर थाने में तैनात उपनिरीक्षक गुलाम मसऊद को वर्ष 2025 का अति उत्कर्ष सेवा पदक मिला।अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन के पत्र के बाद चयनित पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करने के लिए प्रकिया शुरू कर दी गई है। पदक पाने वालों में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरीलाल यादव को वर्ष 2025 का अति उत्कर्ष सेवा पदक तथा निरीक्षक सुभाष चंद्र को वर्ष 2026 का उत्कर्ष सेवा पदक मिला है। उपनिरीक्षक अमर नाथ राय, गुलाम मसऊद अवधेश प्रताप सिंह एजाज अहमद सुद्दन राम अमर बहादुर यादव और विजय कुमार वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को अति उत्कर्ष सेवा पदक प्रदान किया गया हेड कांस्टेबल दीनानाथ शुक्ला को वर्ष 2026 का उत्कर्ष सेवा पदक मिला है। पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को 18 सितंबर को सुबह 11.30 बजे पुलिस कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें पदक प्रदान किया जाएंगे । सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरीलाल यादव को भी पदक प्राप्त करने के लिए पुलिस कार्यालय बुलाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button